सिंदूर से इनकार पर टूटी शादी, पिता ने जिंदा बेटी का पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार, गढ़वा में अजीबोगरीब मामला
झारखंड के गढ़वा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है. यहां एक माह पहले
झारखंड के गढ़वा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है. यहां एक माह पहले हुई शादी की घटना अब फिर से सुर्खियों में है, जहां शादी के दौरान दुल्हन द्वारा सिंदूरदान से इनकार करने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि उसके पिता ने अपनी जीवित बेटी का पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया.
यह मामला रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव का है. जानकारी के अनुसार बगोंधा टोला निवासी सुखट राम की पुत्री पुष्पा कुमारी की शादी गढ़वा
थाना क्षेत्र के जोबरैया गांव निवासी दशरथ राम उर्फ बसंत राम के पुत्र दीपक कुमार रवि के साथ तय हुई थी. तय कार्यक्रम के अनुसार
बारात पूरे धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ लड़की के घर पहुंची थी.
