विश्व में सबसे ज्यादा गर्म क्यों हो रहा बांदा? जांच के लिए पहुंची टीम
उत्तर प्रदेश के बांदा में लगातार रिकॉर्डतोड़ गर्मी और बढ़ते तापमान की वजह जानने के लिए छह सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम मैदान में उतरी है
उत्तर प्रदेश के बांदा में लगातार रिकॉर्डतोड़ गर्मी और बढ़ते तापमान की वजह जानने के लिए छह सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम मैदान में उतरी है. टीम भूजल स्तर, पेड़-पौधों की स्थिति, जमीन की नमी और सैटेलाइट डेटा का अध्ययन करेगी. रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन भविष्य में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करेगा.
