61 दिन में 9.44 लाख पेटियां! गुजरात के केसर आम ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
गुजरात में इस साल केसर आम का सीजन ऐतिहासिक रहा. 61 दिनों तक चले सीजन में तलाला आम मार्केट में करीब 9 लाख 44 हजार
गुजरात में इस साल केसर आम का सीजन ऐतिहासिक रहा. 61 दिनों तक चले सीजन में तलाला आम मार्केट में करीब 9 लाख 44 हजार पेटियों की आवक दर्ज की गई, जो पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली मानी जा रही है. अच्छी पैदावार और बेहतर गुणवत्ता के कारण किसानों, व्यापारियों और आम प्रेमियों में खुशी का माहौल है.
