फर्जी शहीद आश्रित प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले 8 सिपाहियों पर FIR
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शहीद आश्रित कोटे के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस भर्ती पाने वाले 8 सिपाहियों पर बड़ी कार्रवाई हुई
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शहीद आश्रित कोटे के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस भर्ती पाने वाले 8 सिपाहियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब पूरे गिरोह की जांच में जुटी है.
