झारखंड में हिचकोले खाने लगा गठबंधन, RJD बोली- कांग्रेस प्रभारी बिकाऊ
झारखंड के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद हेमंत सोरेन की महागठबंधन सरकार हिचकोले खाने लगी है. महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल और
झारखंड के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद हेमंत सोरेन की महागठबंधन सरकार हिचकोले खाने लगी है. महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल और सीपीआईएमल ने कांग्रेस पर तीखी टिप्पणियां की है. RJD के एक विधायक ने तो कांग्रेस प्रभारी के राजू पर अपने ही उम्मीदवार को धोखा देने का आरोप लगाया है और कहा है कि जो चोर होते हैं वही सबसे जोर से गुहार करते हैं. वहीं महागठबंधन के दूसरे साझीदार सीपीआईएमल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सीधे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि क्रॉस वोटिंग का आरोप सीपीआईएमल के विधायकों पर लगाना सरासर गलत है.
