Lucknow, India

रास्ते पर नमाज पर रोक के खिलाफ कोर्ट जाएगी तृणमूल, ममता बनर्जी ने पार्षद को दिया निर्देश

Published 23 May 2026 · politics

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सड़क पर नमाज पढ़ने पर राज्य सरकार की पाबंदी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस कोर्ट जाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने मेटियाबुरुज की एक तृणमूल पार्षद को इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्देश

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सड़क पर नमाज पढ़ने पर राज्य सरकार की पाबंदी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस कोर्ट जाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने मेटियाबुरुज की एक तृणमूल पार्षद को इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि संबंधित पार्षद जल्द ही इस मुद्दे पर कोर्ट में याचिका दायर कर सकती हैं।

कोलकाता नगर निगम के तृणमूल पार्षदों के साथ बैठक की शुक्रवार को कालीघाट स्थित आवास पर ममता बनर्जी ने कोलकाता नगर निगम के तृणमूल पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी प्रतिबंध का मुद्दा उठा। सूत्रों का दावा है कि चर्चा के दौरान ममता ने संबंधित पार्षद को तत्काल अदालत जाने के लिए कहा।

दूसरी ओर राज्य सरकार की सख्ती के बाद शुक्रवार को कोलकाता के राजाबाजार, तपसिया, पार्क सर्कस और तिलजला जैसे इलाकों में सड़क रोककर नमाज नहीं पढ़ी गई। मस्जिदों के भीतर ही दो चरणों में जुम्मे की नमाज की व्यवस्था की गई, जिसके चलते मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा की। ममता ने कोलकाता नगर निगम के पार्टी पार्षदों के साथ बैठक की बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को यहां कालीघाट स्थित अपने आवास पर कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के पार्षदों के साथ बैठक की।

खबरें और भी

Read full story on TheBriefWire

Loading…