Lucknow, India

कर्नाटक के कलबुर्गी में भीषण सड़क हादसा, कार और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Published 23 May 2026 · india

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लाडजापुर के पास एक चार-पहिया वाहन की लॉरी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कलबुर्गी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लाडजापुर के पास एक चार-पहिया वाहन की लॉरी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक (SP) ए श्रीनिवासुलु ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

कर्नाटक पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में लाडलापुर के पास एक क्रूजर गाड़ी की लॉरी से टक्कर हो जाने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद, कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक (SP) ए. श्रीनिवासुलु ने घटनास्थल का दौरा किया और दुर्घटना के कारणों का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया।

मृतकों की पहचान और टक्कर के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है। एक महीने पहले भी इसी इलाके में हुआ था हादसा पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले कर्नाटक के यादगिरी इलाके में एक कार की बस से टक्कर हो जाने के बाद सात लोगों की मौत हो गई थी और दो बच्चे घायल हो गए थे।

कार में सवार सभी यात्री एक ही परिवार के थे और रायचूर के सिरवार तालुक के रहने वाले थे।

Read full story on TheBriefWire

Loading…