Lucknow, India

Road Accident: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत; ट्रक चालक फरार

Published 23 May 2026 · india

कैसे हुई हादसा? मृतकों की पहचान टोलुसाब काशवार (27), हुसैन शाह (48), मैबूब अली (45), रसूल बी (42) और फातिमा अली (38) के रूप में हुई है। सभी चित्तापुर तालुक के इंगालगी गांव के निवासी थे और आपस में रिश्तेदार थे।पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात मृतकों के एक रिश्तेदार की

कैसे हुई हादसा? मृतकों की पहचान टोलुसाब काशवार (27), हुसैन शाह (48), मैबूब अली (45), रसूल बी (42) और फातिमा अली (38) के रूप में हुई है। सभी चित्तापुर तालुक के इंगालगी गांव के निवासी थे और आपस में रिश्तेदार थे।पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात मृतकों के एक रिश्तेदार की तबीयत निमोनिया से जुड़ी जटिलताओं के कारण बिगड़ गई थी।

इसके बाद आठ लोग क्रूजर वाहन में उसे इलाज के लिए यादगिर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराने गए थे।रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चालक समेत पांच लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11:40 बजे सामने से आ रहे तमिलनाडु के एक ट्रक ने क्रूजर वाहन को कथित तौर पर सीधी टक्कर मार दी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर वाहन में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे का असर इतना गंभीर था कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले में वाडी

पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए वाडी सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…