'लोग उन्हें पिटते देखकर हैरान थे' एक्टर नवनीत रंगा ने बताया 'बंदर' के सेट पर बॉबी देओल का कमाल
बीकानेर से आने वाले कास्टिंग डायरेक्टर और एक्टर नवनीत रंगा, हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर में नजर आए थे. फिल्म के शुरू
बीकानेर से आने वाले कास्टिंग डायरेक्टर और एक्टर नवनीत रंगा, हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर में नजर आए थे. फिल्म के शुरू होने और खत्म होने के वक्त वह एक एसिड अटैकर के रोल में नजर आते हैं. लगभग पिछले 20 सालों से एक्टिंग कर रहे नवनीत ने धीरे-धीरे अपने काम से वह पहचान बनाई है कि अक्सर उन्हें कम स्क्रीन टाइम वाले रोल के लिए बुलाया जाता है, लेकिन काम देखकर डायरेक्टर किरदार लंबा कर देते हैं. AajTak.In के साथ बातचीत में नवनीत ने बताया कि राजकुमार गुप्ता ने अजय देवगन की फिल्म रेड 2 में भी ऐसा ही किया था और अब बंदर में भी ऐसा ही हुआ.
