फिजिक्स में 'वुल्फ प्राइज' जीतने वाले पहले भारतीय बने प्रो. जैनेंद्र
नोबेल के बाद दूसरा सबसे बड़ा सम्मान वुल्फ प्राइज हासिल करने वाले प्रो जैनेंद्र जैन की कहानी हर भारतीय को आज गर्व से भर रही
नोबेल के बाद दूसरा सबसे बड़ा सम्मान वुल्फ प्राइज हासिल करने वाले प्रो जैनेंद्र जैन की कहानी हर भारतीय को आज गर्व से भर रही है. इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने यरूशलेम में आयोजित एक राजकीय समारोह में उन्हें वुल्फ प्राइज दिया. बचपन में हादसे में पैर गंवाकर प्रा जैनेंद्र ने राजस्थान के एक छोटे से कस्बे से निकलकर जयपुर फुट के सहारे कैसे तय किया दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक बनने का सफर?
