जंगल में पली यूपी की 'मोगली' की 18 की उम्र में कैसे हुई मौत?
भारत की "मोगली गर्ल" का 18 साल की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया. वह पहली बार साल 2017 में चर्चा में आई थी
भारत की "मोगली गर्ल" का 18 साल की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया. वह पहली बार साल 2017 में चर्चा में आई थी.
तब उसे उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में भटकते हुए देखा गया था. तब उसको वहां से बहराइच की चाइल्ड वेलफेयर समिति ने निकाला और उसका रिहैबिलिटेशन शुरू किया.
वहां उसका नाम पूजा रखा गया था. वहां से फिर उसको लखनऊ के निर्वाण बालगृह में शिफ्ट कर दिया था. जहां उसका नाम एहसास रखा
गया.
