रोड रेज का खौफनाक चेहरा, टोल प्लाजा पर बुजुर्ग गार्ड को कुचला, वीडियो
बिजनौर के पुरैनी टोल प्लाजा पर बूम बैरियर खुलने में कुछ सेकंड की देरी होने पर एक कार सवार युवक भड़क गया. आरोप है कि
बिजनौर के पुरैनी टोल प्लाजा पर बूम बैरियर खुलने में कुछ सेकंड की देरी होने पर एक कार सवार युवक भड़क गया. आरोप है कि उसने महिला कर्मचारी से अभद्रता की और विरोध करने पर 65 वर्षीय सुरक्षा गार्ड महिपाल को कार से टक्कर मार दी. घटना सीसीटीवी और मोबाइल कैमरे में कैद हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
