महिला कर्मचारी से गाली-गलौज, विरोध करने पर 65 वर्षीय गार्ड को कार से कुचला, टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
बिजनौर जिले में टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है. नगीना-धामपुर मार्ग स्थित
बिजनौर जिले में टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है. नगीना-धामपुर मार्ग स्थित पुरैनी टोल प्लाजा पर एक कार सवार युवक ने कथित तौर पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया. आरोप है कि जब कर्मचारियों ने उसका विरोध किया तो उसने टोल प्लाजा पर तैनात 65 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को कार से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
