दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के:इसमें अकेले यूपी के 22 शहर; बांदा में पारा 47.6°c, MP के नौगांव में 46.8°c पहुंचा
राजस्थान समेत 11 राज्यों में तापमान 40-47°C: UP का बांदा 47.6°C; बिहार में बिजली गिरने से 4 की मौत, कश्मीर में बर्फबारी नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ कुछ ही क्षण पहले देश को अगले 2 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर भारत में हीटवेव
राजस्थान समेत 11 राज्यों में तापमान 40-47°C: UP का बांदा 47.6°C; बिहार में बिजली गिरने से 4 की मौत, कश्मीर में बर्फबारी नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ कुछ ही क्षण पहले देश को अगले 2 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर भारत में हीटवेव के लिए नया अलर्ट जारी किया। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में शुक्रवार को तापमान 40°C से 47°C के बीच रहा। देश में सबसे गर्म यूपी का बांदा 47.6°C के साथ और फिर मध्य प्रदेश का नौगांव 46.8°C के साथ रहा। एमपी अब राजस्थान और विदर्भ से ज्यादा तप रहा है। राजस्थान में तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिन उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तेज लू चलने की आशंका है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, तेलंगाना में हीटवेव जारी रहेगी। पूर्वी यूपी-एमपी, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में घर से न निकलने की सलाह दी है। बिहार के अररिया, जहानाबाद, नालंदा और सुपौल में शुक्रवार को बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के पुणें में भी बारिश हुई। वहीं, जम्मू-कश्मीर के जोजिला में बर्फबारी हुई। देशभर के मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले सेहत पर गर्मी का असर बताने वाली ये जरूरी खबर… नौतपा में तापमान 45°C के आसपास पहुंच जाता है।
इसका असर हमारे साथ-साथ हमारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी पड़ता है। वो भी ओवरहीट हो सकते हैं। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप, ईयरबड्स या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के देश में शुक्रवार सुबह असामान्य रिकॉर्ड दर्ज किया गया। दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में सभी शहर भारत के रहे। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा के कई शहर दोपहर से पहले ही 42 से 44°C तक पहुंच गए। अकेले उत्तर प्रदेश के 22 शहर गर्म शहरों की लिस्ट में थे। AQI के मुताबिक सुबह 10:50 बजे ओडिशा का बलांगीर 45°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। दोपहर होते-होते विदर्भ के ब्रह्मपुरी में देश का सबसे ज्यादा 47.2°C तापमान रहा। दोपहर 3 बजे दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों में पारा 47°C से ज्यादा था। ये सभी शहर भारत के थे। 5 सिस्टम, आज से कई इलाकों में बारिश संभव पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सिस्टम एक्टिव है, लेकिन कमजोर है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पाकिस्तान के ऊपर और एक बिहार के आसपास बना हुआ है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र अरब सागर में बना हुआ है। वहीं, विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। इसके चलते शनिवार को कई जगह मौसम बदल सकता है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ लक्षद्वीप में भी बारिश रहेगी।
महाराष्ट्र के दक्षिण इलाके कोंकण-गोवा और मुंबई में शनिवार को बारिश हो सकती है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… जयपुर में गर्मी से राहत के लिए अपने ऊपर पानी डालता व्यक्ति। हरियाणा के नारनौल में दिन के समय सड़कों पर कम ही भीड़ दिखाई दे रही है। राजस्थान के सीकर में बीते कुछ दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही है। दोपहर के समय सबसे ज्यादा परेशानी कोचिंग जाने वाले स्टूडेंट्स को होती है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 24 मई बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गर्म और उमसभरा मौसम बना रह सकता है। केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और झारखंड में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। 25 मई दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा; आसमान साफ और धूप तेज रहेगी। वहीं, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों और असम, मेघालय में बारिश और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य के 42 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, नौगांव में पारा 46.8°C, खजुराहो में 46.4°C मध्य प्रदेश के 42 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है।
ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग हीटवेव की चपेट में हैं। टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट है, ग्वालियर समेत 21 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलों में यलो अलर्ट है। राजस्थान: अधिकतम तापमान 3°C और बढ़ने की संभावना, आज 7 जिलों में हीटवेव का अलर्ट राजस्थान के सभी शहरों में अधिकतम तापमान 45°C नीचे आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई से गर्मी और बढ़ेगी। इसके अलावा हीटवेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट रहेगा। आज जैसलमेर-जोधपुर समेत 7 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। बिहार: 14 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, सीमांचल-कोसी में बारिश हो सकती है; सासाराम में तापमान 45.0°C बिहार के 14 जिलों में आज हीटवेव का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में तापमान 34°C से 37°C के बीच रह सकता है। यहां बादल छा सकते हैं और बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को सासाराम में सबसे ज्यादा 45.0°C तापमान रहा था। उत्तराखंड: 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 2 में स्नोफॉल की चेतावनी; 11 शहरों का पारा 40°C से ज्यादा रहा उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी में बारिश हुई। पिथौरागढ़ और चमोली के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। मैदानी जिलों नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार समेत 12 शहरों में शुक्रवार को तापमान 40°C से ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें….