Nagpur: राजनाथ सिंह ने YIL आयुध कारखाने में किया भूमि पूजन, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
Speaking at the ‘Bhoomi Pujan Samaroh’ for 10,000-Tons Aluminium Extrusion Press at Yantra India Limited facility in Nagpur. — Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 19, 2026
Speaking at the ‘Bhoomi Pujan Samaroh’ for 10,000-Tons Aluminium Extrusion Press at Yantra India Limited facility in Nagpur. — Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 19, 2026 इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पारंपरिक युद्ध और उसके तरीके आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने 1947 में थे। उन्होंने जोर दिया कि साल 2047 में भी इनकी अहमियत बनी रहेगी।
रक्षा मंत्री ने कहा कि युद्ध छिड़ने पर सप्लाई चेन टूट सकती है। ऐसी स्थिति में हर देश चाहता है कि जरूरी सामान का निर्माण अपने ही देश में हो। जो राष्ट्र अपनी जरूरतें खुद पूरी करता है, वही आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकता है।उन्होंने सैन्य औद्योगिक आधार को भविष्य के लिए बहुत जरूरी बताया।
राजनाथ सिंह ने भारत की रक्षा प्रगति के आंकड़े भी पेश किए। उन्होंने बताया कि साल 2014 में भारत का रक्षा उत्पादन केवल 46,000 करोड़ रुपये था। साल 2025-26 में यह बढ़कर 1,78,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।इसी तरह रक्षा निर्यात में भी बड़ी बढ़त हुई है। साल 2014 में भारत का रक्षा निर्यात सिर्फ 1,000 करोड़ रुपये था।
अब यह बढ़कर 40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि घरेलू उत्पादन बढ़ने से भारत एक मजबूत सैन्य शक्ति के रूप में उभर रहा है। देश अब अपनी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
