'बीवी ने खुद को सिंगल बताकर नौकरी पाई है', BPSC टीचर के पति का गंभीर आरोप
मुजफ्फरपुर में कार्यरत एक बीपीएससी शिक्षिका की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पति और ससुराल पक्ष की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग
मुजफ्फरपुर में कार्यरत एक बीपीएससी शिक्षिका की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पति और ससुराल पक्ष की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान वैवाहिक स्थिति से जुड़ी गलत जानकारी दी गई थी. विभाग का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.
