'लेबनान का जलना जरूरी', जवानों की मौत पर मंत्री ने PM को ललकारा
इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामर बेन-ग्वीर ने लेबनान के खिलाफ तीखा बयान दिया है. चार इजरायली जवानों की मौत के बाद उन्होंने कहा कि
इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामर बेन-ग्वीर ने लेबनान के खिलाफ तीखा बयान दिया है. चार इजरायली जवानों की मौत के बाद उन्होंने कहा कि पूरे लेबनान को जलना चाहिए और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सख्त कार्रवाई के लिए चुनौती दी है. बेन-ग्वीर ने हिज्बुल्लाह के हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इजरायली माताओं के आंसू का बदला लेबनानी माताओं के आंसुओं से लिया जाएगा.
