अफगानिस्तान का बदला, PAK पर तड़ातड़ ड्रोन अटैक, ISIS अड्डे में कोहराम
अफगानिस्तान ने कई बार पाकिस्तान का हमला झेलने के बाद इस बार जवाबी हमला किया है और बलूचिस्तान और खैबरपख्तूनखवा में ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक किया
अफगानिस्तान ने कई बार पाकिस्तान का हमला झेलने के बाद इस बार जवाबी हमला किया है और बलूचिस्तान और खैबरपख्तूनखवा में ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक किया है. इन हमलों में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है.
अफगानिस्तान की वायु सेना ने ब्लूचिस्तान में कई 'आतंकी ठिकानों' पर ड्रोन बरसाये हैं. अफगानिस्तान का कहना है कि उसने ISIS के अड्डों पर ड्रोन्स बरसाए
हैं. अफगानिस्तान ने कहा है कि इन जगहों का इस्तेमाल, कुछ दुश्मन इंटेलिजेंस ग्रुप्स की मदद से, अफ़गानिस्तान के खिलाफ हमलों की प्लानिंग और कोऑर्डिनेट करने
के लिए किया गया था, और पहले भी कई जानलेवा हमलों की प्लानिंग करने और उन्हें लॉन्च करने के लिए ऑपरेशनल बेस के तौर पर काम किया था.
