एकनाथ शिंदे महायुति में कैसे कामयाब हो गए, और उद्धव फिर चूक गए
शिवसेना का आज स्थापना दिवस है. 19 जून 1966 को बाला साहेब ठाकरे ने मराठी भाषी लोगों के अधिकारों और क्षेत्रीय गौरव की लड़ाई लड़ने
शिवसेना का आज स्थापना दिवस है. 19 जून 1966 को बाला साहेब ठाकरे ने मराठी भाषी लोगों के अधिकारों और क्षेत्रीय गौरव की लड़ाई लड़ने के लिए शिवसेना की स्थापना की थी.
2022 के बाद बंटी हुई शिवसेना के दोनों धड़े अलग-अलग स्थापना दिवस मना रहे हैं. गोरेगांव में एकनाथ शिंदे, और सायन में उद्धव ठाकरे की रैली है. और, यह ऐसे वक्त हो रहा है जब उद्धव ठाकरे वाले हिस्से में एक और टूट हो गई है.
9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी है. लेकिन, 6 बागियों में से 4 सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं, बाकी 2 अभी
अलग अलग वजहों से स्टैंड होल्ड किए हुए हैं.
