ड्रग तस्करी: जम्मू कश्मीर के सांबा में 2.08 करोड़ की संपत्ति जब्त
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर नारायण
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर नारायण शर्मा उर्फ शुन्ना की 2.08 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है. जांच में सामने आया कि यह संपत्ति अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित की गई थी. आरोपी शुन्ना पहले से ही जम्मू की केंद्रीय जेल में बंद है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.
