सपा की महिला सांसद ने अखिलेश को दिखाए तेवर, आजम खान की हैं करीबी
समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने एक राजनीतिक कार्यक्रम में आमंत्रित न किए जाने और पोस्टरों से तस्वीर गायब रखने पर नाराजगी जताई है
समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने एक राजनीतिक कार्यक्रम में आमंत्रित न किए जाने और पोस्टरों से तस्वीर गायब रखने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने पार्टी के एक स्थानीय नेता पर गुटबाजी और महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया, जबकि अखिलेश यादव और सपा नेतृत्व पर भरोसा जताया. रुचि वीरा ने कहा कि वह पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष से करेंगी और कार्रवाई की मांग करेंगी.
