बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम
शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआत से ही गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा है. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 800 अंक
शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआत से ही गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा है. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा है, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 200 अंक फिसला है. लेकिन इस गिरावट के बीच बुल-बेयर की तगड़ी फाइट देखने को मिल रही है. इंडेक्स की बात करें, तो IT Index धड़ाम नजर आ रहे हैं, तो वहीं बैंक, डिफेंस, फार्मा इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है.
