सीने से जुड़ीं दो बच्चियों का था एक ही लिवर, सऊदी में डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से किया अलग, खुशी से रोने लगी मां
सऊदी अरब में डॉक्टरों ने जन्म से एक-दूसरे से जुड़ी फिलीपींस की बच्चियों को सर्जरी कर अलग किया है. यह सर्जरी सऊदी अरब के रियाद
सऊदी अरब में डॉक्टरों ने जन्म से एक-दूसरे से जुड़ी फिलीपींस की बच्चियों को सर्जरी कर अलग किया है. यह सर्जरी सऊदी अरब के रियाद के किंग अब्दुल्ला स्पेशलाइज्ड चिल्ड्रन हॉस्पिटल (KASCH) में की गई है.
इसको दुनिया में जुड़े हुए बच्चों पर हुई सबसे सफल सर्जरी माना जा रहा है. 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 6 घंटे तक चली
सर्जरी के बाद इस ऑपरेशन को सफल किया है. इसमें बच्चियों की जान को काफी रिस्क था, लेकिन डॉक्टरों ने विशेषज्ञों और तकनीक की मदद
से इसको अंजाम दिया है.
