हॉस्पिटल में दारू पार्टी! कोल्ड्रिंक की बोतल में शराब ले आए मरीज के रिश्तेदार
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में शराबबंदी कानून के उल्लंघन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. आरोप है कि मरीज के परिजन कोल्ड्रिंक
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में शराबबंदी कानून के उल्लंघन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. आरोप है कि मरीज के परिजन कोल्ड्रिंक की बोतल में शराब छिपाकर वार्ड तक पहुंचा रहे थे. शिकायत के बाद पुलिस ने शराब बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लिया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
