साढ़े तीन महीने बाद होर्मुज पार कर भारत पहुंचा LNG जहाज 'दिशा'
पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और समुद्री व्यापार पर पड़े असर के बीच भारत के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. अमेरिका और ईरान
पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और समुद्री व्यापार पर पड़े असर के बीच भारत के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबरों के बाद माल्टा के झंडे वाला LNG पोत 'दिशा' गुजरात के भरूच जिले स्थित दहेज बंदरगाह पहुंच गया है. यह जहाज कतर से 62,370 मीट्रिक टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) लेकर भारत आया है.
