'सलमान भगवान नहीं हैं', बोले फिल्म काला हिरण के डायरेक्टर
काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. सलमान खान के खिलाफ कहानी का हिस्सा न बनने के लिए
काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. सलमान खान के खिलाफ कहानी का हिस्सा न बनने के लिए फिल्म से दूरी बनाने वाले गोविंद नामदेव के बाद, डायरेक्टर भरत एस. श्रीनाते ने बताया कि सीनियर एक्टर का यह दावा गलत है कि उन्हें फिल्म के बारे में पता नहीं था; असल में, वे फिल्म से पूरी तरह जुड़े हुए थे. इसके अलावा उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि सलमान खान कोई भगवान या उनके गॉडफादर नहीं हैं जो उन्हें फिल्म बनाने या उनका करियर बर्बाद करने की ताकत रखते हो.
