लखीमपुर में थाने के मालखाने से गायब हुए सोने के गहने
लखीमपुर में एक दहेज हत्या के मामले में महिला के गहनों के गायब होने पर पुलिस का दिया गया 'बंदरों ने चुरा लिया' वाला बयान
लखीमपुर में एक दहेज हत्या के मामले में महिला के गहनों के गायब होने पर पुलिस का दिया गया 'बंदरों ने चुरा लिया' वाला बयान अब विवादों के घेरे में है. कोर्ट में बंदरों द्वारा गहने बिखेरने और ले जाने का दावा करने वाली पुलिस ने अब केस बंद करने की रिपोर्ट दाखिल कर दी है. पुलिस का कहना है कि उस वक्त के मालखाना इंचार्ज की मौत हो चुकी है, इसलिए जांच आगे नहीं बढ़ाई जा सकती.
