हापुड़ में एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश श्याम ढेर
UP News: हापुड़ नगर और देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात बुलंदशहर रोड और ग्राम गोदी के पास चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर
UP News: हापुड़ नगर और देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात बुलंदशहर रोड और ग्राम गोदी के पास चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश श्याम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया.
आरोपी ने 1 जून की रात उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया था और तब से फरार चल रहा था.
पुलिस की रोकने की कोशिश पर बदमाश ने मोटरसाइकिल से भागते हुए ट्यूबवेल की आड़ लेकर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी.
जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल बदमाश की अस्पताल में मौत हो गई.
