फिल्म 'डोरेमोन' की रिलीज डेट आई सामने, अजय देवगन की फिल्म से होगा क्लैश
भारत में पिछले दो दशकों से टीवी स्क्रीन्स पर बच्चों और बड़ों का दिल जीतने वाला 'डोरेमोन' अब पहली बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने
भारत में पिछले दो दशकों से टीवी स्क्रीन्स पर बच्चों और बड़ों का दिल जीतने वाला 'डोरेमोन' अब पहली बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है. फैंस का लंबा इंतजार खत्म करते हुए 'डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल' आगामी 2 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह पहला मौका होगा जब डोरेमोन की कोई फिल्म भारत में इतने बड़े पैमाने पर थिएटर्स में उतारी जा रही है.
