ब्रिक्स: चीन की कथनी-करनी का होगा कूटनीतिक परीक्षण; 22-23 जून को दिल्ली दौरे पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी
भारत 22 और 23 जून को ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की 16वीं बैठक की मेजबानी करेगा। इस अहम बैठक में सदस्य देशों
भारत 22 और 23 जून को ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की 16वीं बैठक की मेजबानी करेगा। इस अहम बैठक में सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी क्षेत्रीय व वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों, आतंकरोधी सहयोग और उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े खतरों पर विचार करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जबकि चीन का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री व राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधि वांग यी करेंगे।
