भारत-अमेरिका रिश्तों के संकटमोचक बने सर्जियो गोर
भारत और अमेरिका के बीच पिछले सोलह महीनों में उतार-चढ़ाव से भरे कूटनीतिक रिश्तों को एक बार फिर नई मजबूती मिल गई है. अमेरिकी राजदूत
भारत और अमेरिका के बीच पिछले सोलह महीनों में उतार-चढ़ाव से भरे कूटनीतिक रिश्तों को एक बार फिर नई मजबूती मिल गई है. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की पर्दे के पीछे की गई कड़ी मेहनत, रणनीतिक फैसलों और अभूतपूर्व कूटनीति के चलते ही दोनों देशों के बीच पैदा हुआ बड़ा गतिरोध पूरी तरह खत्म हो गया. विदेश नीति के जानकारों का कहना है कि जी7 में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप का हैंडशेक भारत-अमेरिका के बीच 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण जियोपॉलिटिक्स पार्टनरशिप को टूटने से बचा लिया है.
