Re-neet के पेपर लेकर छिंदवाड़ा पहुंचा एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर
जैसे ही वायुसेना का हेलिकॉप्टर इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर लैंड हुआ, वहां पहले से ही तैनात प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए
जैसे ही वायुसेना का हेलिकॉप्टर इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर लैंड हुआ, वहां पहले से ही तैनात प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए. प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए इस पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा गया था. एयरफोर्स के जवानों ने कड़ी सुरक्षा के बीच इन पेपरों को उतारा, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की निगरानी में इन्हें सीधे स्ट्रांग रूम की ओर रवाना कर दिया गया.
