Lucknow, India

अकासा एयर कार्गो से 2.58 करोड़ की सोना चोरी का पर्दाफाश; पुलिस ने 8 आरोपितों को दबोचा

Published 22 May 2026 · world

पीटीआई, अहमदाबाद। अहमदाबाद में अकासा एयर के कार्गो से 2.58 करोड़ रुपये मूल्य के 2.1 किलोग्राम सोने के आभूषण चुराने की साजिश के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 1.72 करोड़ रुपये की नकदी और सोने को बरामद किया है। यह मामला सोने के आभूषणों के सात

पीटीआई, अहमदाबाद। अहमदाबाद में अकासा एयर के कार्गो से 2.58 करोड़ रुपये मूल्य के 2.1 किलोग्राम सोने के आभूषण चुराने की साजिश के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 1.72 करोड़ रुपये की नकदी और सोने को बरामद किया है। यह मामला सोने के आभूषणों के सात पार्सलों से संबंधित है, जिन्हें 18 अप्रैल को अहमदाबाद से बेंगलुरु हवाई मार्ग से पहुंचाया जाना था। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 18 मई को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सीक्वल लाजिस्टिक्स कंपनी के माध्यम से अकासा एयर द्वारा सोने के आभूषणों से भरे सात पार्सल भेजे जाने के बाद मामले की जांच शुरू हुई, क्योंकि इनमें से 2.1 किलोग्राम सोने वाला एक पार्सल लापता हो गया।

अहमदाबाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज आदि का उपयोग करके जांच की और पूरे रैकेट का पर्दाफाश हुआ।गिरफ्तार आरोपितों में सालेमोहम्मद उर्फ सलाम मोहम्मद अमीन अंसारी, कदलिप पटेल, रोशन पटेल, जैद अंसारी, सुल्तान सामा, रविकांत बगिया, किरण पवार और शंकर वक्शे शामिल हैं। जैद अंसारी और रोशन पटेल, अकासा एयर का कर्मचारी था। रोशन अकासा एयर में सफाई विभाग का प्रभारी था। रिजवान, फारूक समा, योगेश पाटिल और जयेश परमार फरार हैं।

जयेश कार्गो हैंडलर हैं। एयरलाइन ने बयान में कहा कि उसने दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। अधिकारी ने बताया कि सालेमोहम्मद ने कथित तौर पर उसी उड़ान में एक यात्री के रूप में यात्रा की, जिस पर सोने खेप ले जाई गई थी। उसका टिकट पहले से बुक किया गया था। अहमदाबाद हवाईअड्डे से कार्गो लोड करते समय, परमार ने कथित तौर पर पार्सल से सोना निकालकर सालेमोहम्मद के बैग में डाल दिया।

खबरें और भी

Read full story on TheBriefWire

Loading…