हर पल CCTV से रखी जाती थी नजर, शादी के 45 दिन बाद महिला ने लगाई फांसी
महाराष्ट्र के अंबरनाथ में शादी के डेढ़ महीने बाद 26 वर्षीय विशाखा तिलकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने डॉक्टर पति, सास और
महाराष्ट्र के अंबरनाथ में शादी के डेढ़ महीने बाद 26 वर्षीय विशाखा तिलकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने डॉक्टर पति, सास और देवर पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर रखने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
