पेरिस में पीएम मोदी बोले- 12 सालों में भारत की जीडीपी दोगुनी हुई
फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की विकास यात्रा और पिछले 12 सालों में हुए
फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की विकास यात्रा और पिछले 12 सालों में हुए बदलावों का उल्लेख किया.
उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्ष 140 करोड़ भारतीयों के अद्भुत सामर्थ्य के रहे हैं. 12 साल के इस कालखंड में भारत की जीडीपी दोगुनी हुई है.
एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी हुई है. यूनिवर्सिटीज की संख्या भी दोगुनी हो गई है. हाईवे निर्माण की रफ्तार तीन गुना बढ़ गई है और मेट्रो
नेटवर्क चार गुना हो गया है.
