खबर का असर: बूंद-बूंद पानी को तरस रहे तीन गांवों तक पहुंचा साफ पानी
आजतक की खबर का बड़ा असर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में देखने को मिला. हेटी नांदगांव, चेक नांदगांव और टोले नांदगांव में वर्षों से चली
आजतक की खबर का बड़ा असर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में देखने को मिला. हेटी नांदगांव, चेक नांदगांव और टोले नांदगांव में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है. खबर प्रसारित होने के बाद स्थानीय विधायक ने CSR फंड से तीनों गांवों में बोरवेल खुदवाए, जिसके बाद अब घर-घर नलों के जरिए पानी पहुंचने लगा है.
