बंगले में आश्रम, सुरंग और शोषण के आरोप, बाबा गिरफ्तार
पुणे में एक खुद को बाबा बताने वाले शख्स राधामोहन मिश्रा पर महिला ने 15 सालों तक यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और नियंत्रण के आरोप
पुणे में एक खुद को बाबा बताने वाले शख्स राधामोहन मिश्रा पर महिला ने 15 सालों तक यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और नियंत्रण के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने वाघोली स्थित आश्रम पर छापेमारी कर उसे और उसके सात सहयोगियों को गिरफ्तार किया. जांच में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नकदी और संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है और मामले की जांच जारी है.
