महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में कारतूस और लकड़ी डाली:बेगूसराय में ब्लेड से छाती-जांघ पर वार, पुलिस ने रेप के बजाय मारपीट का केस किया
बेगूसराय में एक महिला (28) के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया है। इस दौरान आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस, पत्थर और लकड़ी
बेगूसराय में एक महिला (28) के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया है। इस दौरान आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस, पत्थर और लकड़ी डाल दी। इससे वो बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि 11 जून की रात टॉयलेट के लिए महिला कमरे से निकली थी। इसी दौरान आरोपियों ने महिला को पकड़ लिया और साड़ी से उसका मुंह बांध दिया, ताकि चिल्लाने की आवाज नहीं आए। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पति ने 12 जून को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया और चकिया थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस हॉस्पिटल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फिर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मेडिकल टेस्ट कराने के बाद केस दर्ज किया गया। 13 जून को मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई, लेकिन पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया। घटना के बाद से लगातार महिला के प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा था। इसके बाद बुधवार को दुबारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिर डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट से कारतूस, पत्थर और लकड़ी निकाला। अब केस की जांच एसपी और DSP ने हॉस्पिटल पहुंचकर शुरू की है।
अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला ‘बदमाशों ने साड़ी से मुंह बांध दिया था’ पीड़िता ने बताया कि 11 जून की रात करीब 11:30 बजे मैं टॉयलेट गई थी। पांच बदमाश मेरे घर के दरवाजे पर बैठ गए और मेरे पति का रूम बाहर से बंद कर दिया। मैं टॉयलेट से निकली तो मुझे पकड़ लिया। बदमाशों ने साड़ी खोलकर मेरा मुंह बांध दिया और ब्लाउज फाड़कर हाथ बांध दिया। मैं चिल्लाने की कोशिश की तो सभी बदमाश मेरे साथ मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद मुझे उठाकर अंधेरे में ले गए। जहां पांचों ने बारी-बारी से मेरे साथ रेप किया। इस दौरान छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन उन्होंने मेरी एक ना सुनी। उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और ब्लेड से छाती और जांघ पर हमला किया। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मुझे घर में फेंक दिया। मैंने चिल्लाना शुरू किया तो मेरी आवाज सुनकर पति कमरे से निकलना चाहा, लेकिन बाहर से गेट बंद था। इसके बाद पति ने मेरी छोटी देवरानी को फोन किया तो वो हमारे घर पहुंची और पति को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी।
पहले मैं बरौनी हॉस्पिटल गई, फिर बरौनी से सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मेरा इलाज किया गया, लेकिन अंदरुनी पार्ट में लगातार दर्द हो रहा था। उस दौरान मेडिकल हुआ, जांच में डॉक्टरों ने कहा कि बुरी तरीके से रेप किया गया है, जिसके कारण दर्द हो रहा है। ‘17 जून को दुबारा हॉस्पिटल में भर्ती हुई’ पीड़िता ने बताया कि 12 जून को हॉस्पिटल में भर्ती हुई, लेकिन उसी दिन शाम में डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि, प्राइवेट पार्ट में दर्द लगातार हो रहा था। असहनीय दर्द होने के बाद बुधवार यानी 17 जून को फिर सदर अस्पताल आई। जांच के दौरान मेरे प्राइवेट पार्ट से गोली, पत्थर और लकड़ी दिखा, जिसे आज यानी गुरुवार को निकाला गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। डॉक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला पहले यहां आई थी। दर्द की बात उसने कही थी। लेकिन, हमें लगा कि रेप के कारण दर्द हो रहा है। फिर दुबारा पहुंचने पर जांच की गई, तो प्राइवेट पार्ट में कारतूस और लकड़ी का टुकड़ा मिला। 3 महीना पहले भी 3 बदमाश घर में घुसे थे पीड़िता ने बताया कि 3 महीना पहले भी तीन बदमाश मेरे घर में घुसे थे।