रात में किचन-बाथरूम में घुस रहे गार्डन के कीड़े, दिखते ही करें ये काम
स्लग्स दिखने में घोंघे जैसे होते हैं और वो काफी फ्लेग्जिबल होते हैं. कई बार जब आप बाहर रखे इनडोर प्लांट्स को घर के अंदर
स्लग्स दिखने में घोंघे जैसे होते हैं और वो काफी फ्लेग्जिबल होते हैं. कई बार जब आप बाहर रखे इनडोर प्लांट्स को घर के अंदर लाते हैं तो ये मिट्टी में या पत्तियों के नीचे छिपकर आपके लिविंग रूम तक पहुंच जाते हैं.
इसके अलावा वे दरवाजों या खिड़कियों के नीचे के छोटे गैप, दीवारों की दरारें, ड्रेनेज पाइप और वेंटिलेशन होल्स के जरिए भी आसानी से घर के अंदर घुस आते हैं. यदि
सुबह के समय आपको घर के फर्श, किचन काउंटर या दीवारों पर चमकीली, सूखी हुई लाइनें दिखाई दें तो समझ जाइए कि रात में आपके घर के अंदर स्लग्स घूम रहे
थे. यदि आपके गार्डन, बगीचे या प्लांट से स्लग्स घर में घुस आए हैं या आप घर में स्लग्स घुसने से रोकना चाहते हैं तो नीचे बताए तरीके अपना सकते हैं.
