एक गांव, आठ मौतें, खजाने और काला जादू का रहस्य, छत्तीसगढ़ में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़ के बालोदाबाजार जिले के खरवे गांव में पिछले कुछ महीनों में हुई आठ लोगों की रहस्यमयी मौतों ने पूरे इलाके को दहला दिया है
छत्तीसगढ़ के बालोदाबाजार जिले के खरवे गांव में पिछले कुछ महीनों में हुई आठ लोगों की रहस्यमयी मौतों ने पूरे इलाके को दहला दिया है. इन मौतों ने एक ऐसा मामला खड़ा कर दिया है जिसमें जहरीली शराब, काला जादू, छिपे खजाने और संभावित साजिश जैसे कई दावे सामने आ रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार 6 फरवरी 2026 से 14 मई 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर आठ लोगों की मौत हुई है.
