वैभव सूर्यवंशी को श्रीकांत ने बताया 'भगवान का बेटा', बोले- सचिन से तुलना नहीं, बनेगा भारत का मैच विनर
भारतीय क्रिकेट में जब कोई युवा बल्लेबाज अपनी चमक बिखेरता है तो तुलना का सिलसिला शुरू हो जाता है. लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत
भारतीय क्रिकेट में जब कोई युवा बल्लेबाज अपनी चमक बिखेरता है तो तुलना का सिलसिला शुरू हो जाता है. लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 15 साल के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक अलग ही अपील की है- उसे महान सचिन तेंदुलकर से तुलना करने की बजाय अपनी पहचान बनाने का मौका दिया जाए.
