'6 महीने तक उम्मीद नहीं', ईरान-us समझौते के बाद भी भारत के लिए ये संकट
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद दुनिया भर के बाजारों
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद दुनिया भर के बाजारों ने राहत की सांस ली है. बड़े युद्ध का खतरा कम होने से क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी आई है, शेयर बाजारों में तेजी लौटी है और होर्मुज के जरिए तेल सप्लाई को लेकर चिंता भी कुछ कम हुई है. हालांकि ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि हालात पूरी तरह सामान्य होने में अभी समय लगेगा.
