वैभव को BCCI का सहारा, विवाद के बीच बड़ा फैसला, उठाया ये कदम
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर संभावित टी20 डेब्यू से पहले बीसीसीआई ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को उनके साथ भेजने का फैसला किया
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर संभावित टी20 डेब्यू से पहले बीसीसीआई ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को उनके साथ भेजने का फैसला किया है. बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया का मानना है कि इससे युवा खिलाड़ी को सीनियर टीम के माहौल में ढलने में मदद मिलेगी. साथ ही बीसीसीआई ने श्रीलंका-ए विवाद पर कार्रवाई की अटकलों को भी खारिज कर दिया.
