मॉनसून की बढ़ी रफ्तार! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य और दक्षिण भारत में हीटवेव का कहर जारी
देश में इस समय दो अलग-अलग तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं. एक ओर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में तेजी से
देश में इस समय दो अलग-अलग तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं. एक ओर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में तेजी से आगे बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश, आंधी-तूफान और हीटवेव को लेकर कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है.
