पहले बलविंदर, फिर जसविंदर... शख्स ने बदली पहचान, अब छिन सकती है US Citizenship
अमेरिका में एक दशक से भी पहले वहां की नागरिकता हासिल करने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति के खिलाफ अमेरिकी सरकार ने फेडरल कोर्ट
अमेरिका में एक दशक से भी पहले वहां की नागरिकता हासिल करने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति के खिलाफ अमेरिकी सरकार ने फेडरल कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया है. इस शख्स पर आरोप है कि उसने दो दशकों से अधिक समय तक अपनी असली पहचान और पुराना इमिग्रेशन इतिहास छुपाकर रखा. अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, आरोपी ने दो अलग-अलग नामों से इमिग्रेशन फायदों के लिए आवेदन किया था.
