निर्माणाधीन मकान की दीवार कार पर गिरी, इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत
एक पल पहले कार सड़क पर चल रही थी, अगले ही पल मलबे के ढेर में दब चुकी थी. तेलंगाना के महबूबनगर जिले में भारी
एक पल पहले कार सड़क पर चल रही थी, अगले ही पल मलबे के ढेर में दब चुकी थी. तेलंगाना के महबूबनगर जिले में भारी बारिश के बीच निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिरी और नीचे से गुजर रही कार को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही जान चली गई.
