रणजी से टीम इंडिया तक... गुरनूर ने बताया कैसे हुई इंटरनेशल की तैयारी
अफगानिस्तान के बल्लेबाज जब गुरनूर बरार की तेज रफ्तार और उछाल भरी गेंदों से जूझ रहे थे, तब शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि सामने
अफगानिस्तान के बल्लेबाज जब गुरनूर बरार की तेज रफ्तार और उछाल भरी गेंदों से जूझ रहे थे, तब शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि सामने खड़ा यह युवा तेज गेंदबाज खुद को इस मंच के लिए वर्षों से तैयार कर रहा है. पंजाब के 26 साल तेज गेंदबाज का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी सहज शुरुआत किसी चमत्कार का नतीजा नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट की लंबी और कठिन यात्रा का परिणाम है.
