दीवारों पर लाल क्रॉस और नोटिस... लखनऊ में 7 दिन बाद चल सकता है बुलडोजर
सुबह लोग रोज की तरह अपने काम में लगे थे. बच्चों के स्कूल जाने की तैयारी चल रही थी, महिलाएं घर के काम में व्यस्त
सुबह लोग रोज की तरह अपने काम में लगे थे. बच्चों के स्कूल जाने की तैयारी चल रही थी, महिलाएं घर के काम में व्यस्त थीं.
तभी कुछ अधिकारी पहुंचे, घरों की दीवारों पर लाल रंग से बड़े-बड़े क्रॉस बनाए गए और नोटिस चिपका दिए गए. नोटिस में लिखा था- 7 दिन के भीतर मकान खाली कर दें.
कुछ देर बाद बुलडोजर भी पहुंच गया. देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
