अयोध्या पहुंच रहे CM योगी आदित्यनाथ, मंच पर नहीं दिखेंगे चंपत राय
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले एक प्रशासनिक फैसले के बाद राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले एक प्रशासनिक फैसले के बाद राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है. अयोध्या प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे के लिए प्रोटोकॉल तैयार किया है, जिसमें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की जगह उनके प्रतिनिधि को शामिल करने के लिए कहा गया है.
