'वैभव सूर्यवंशी को सफलता नहीं, नाकामी के लिए करो तैयार', पैडी अप्टन ने बेबी बॉस को दी कड़ी चेतावनी
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर ऑरेंज कैप जीतने से लेकर भारतीय सीनियर टीम में पहली बार जगह बनाने तक, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर ऑरेंज कैप जीतने से लेकर भारतीय सीनियर टीम में पहली बार जगह बनाने तक, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का सफर पिछले कुछ हफ्तों में बेहद तेजी से आगे बढ़ा है. जहां वैभव हाल में ट्राई नेशन सीरीज में वैसा जलवा नहीं दिखा पाएं जिसके लिए वो जाने जाते हैं. लेकिन भारत के पूर्व मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन का मानना है कि वैभव की असली परीक्षा मैदान पर नहीं, बल्कि मैदान के बाहर शुरू होने वाली है.
